छत्तीसगढ़ / रायपुर

धान खरीदी व्यवस्था से किसान को मिली सुविधा, बढ़ा भरोसा

 ऑनलाइन टोकन से आसान हुई धान खरीदी

रायपुर, 28 जनवरी 2026

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राज्य में सुव्यवस्थित, पारदर्शी एवं ऑनलाइन टोकन आधारित धान खरीदी व्यवस्था किसानों के लिए सुविधा और भरोसे का माध्यम बन रही है। कोरबा विकासखंड के ग्राम केराकछार के प्रगतिशील किसान श्री बृजलाल राठिया ने इस वर्ष की धान खरीदी केन्द्र और ऊपार्जन की व्यवस्था को लेकर प्रसन्नता जताई है। 

    कोरकोमा उपार्जन समिति में 100 क्विंटल धान का विक्रय के लिए श्री राठिया आज दूसरी बार पहुंचे थे।े इससे पूर्व वे 80 क्विंटल धान का विक्रय कर चुके हैं। इस प्रकार वे कुल 180 क्विंटल धान शासन को विक्रय कर चुके हैं। श्री राठिया के पास कुल 12 एकड़ कृषि भूमि है, जिसमें वे धान की खेती करते हैं। पिछले वर्ष भी उन्होंने 205 क्विंटल धान बेचा था। श्री बृजलाल राठिया का कहना है कि ऑनलाइन टोकन प्रणाली से धान खरीदी की तिथि पूर्व से निर्धारित हो जाने के कारण अनिश्चितता समाप्त हुई है। समिति में तौल, पंजीयन एवं खरीदी की प्रक्रिया सरल, पारदर्शी और किसानों के अनुकूल रही है। 

Leave Your Comment

Click to reload image