छत्तीसगढ़ / बीजापुर

आकांक्षी विकासखंड उसूर में संपूर्णता अभियान 2.0 का शुभारंभ, ग्रामीण सशक्तिकरण की दिशा में अहम पहल

 बीजापुर 05 फरवरी 2026

आवापल्ली स्थित जनपद पंचायत उसूर के प्रांगण में गुरुवार को संपूर्णता अभियान 2.0 के अंतर्गत आकांक्षी जिला एवं आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम (आकांक्षी विकासखंड उसूर) के शुभारंभ समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के समग्र विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुँचाने का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का भ्रमण कर आमजन को संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई। उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों ने मिलकर क्षेत्र को स्वस्थ, समर्थ एवं समृद्ध बनाने के साझा लक्ष्य पर बल दिया।
समारोह के अंतर्गत राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्व.सहायता समूहों को चेक वितरित किए गए वहीं कृषि विभाग द्वारा किसानों को स्वायल हेल्थ कार्ड प्रदान कर कृषि उत्पादकता एवं मृदा स्वास्थ्य सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। यह पहल ग्रामीणों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी।
संपूर्णता अभियान 2.0 आकांक्षी क्षेत्रों के सामाजिक, आर्थिक एवं आधारभूत विकास को गति देने का एक सार्थक प्रयास है, जिससे योजनाओं का लाभ जमीनी स्तर तक सुनिश्चित किया जा सके। उक्त कार्यक्रम में सीईओ जिला पंचायत श्रीमती नम्रता चौबे द्वारा संपूर्णता अभियान के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। इस गरिमामयी अवसर पर जनपद सदस्य श्रीमती सरोजनी सीपी जीए श्रीमती रवना झाड़ी, श्रीमती अर्चना मड़ी, सुश्री अनिता तेलम, श्री मनोज अवलम, आवापल्ली सरपंच श्रीमती ईश्वरी उईका, विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी, जनप्रतिनिधि तथा क्षेत्र के सम्मानित गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।

Leave Your Comment

Click to reload image