छत्तीसगढ़ / बीजापुर

बीजापुर में कन्या शिक्षा परिसर में कक्षा 6वीं से 11वीं में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा 7 मार्च को

 बीजापुर 05 फरवरी 2026

कार्यालय कलेक्टर जिला बीजापुर के आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा अनुसूचित जनजाति की छात्राओं के लिए कन्या शिक्षा परिसर, बीजापुर में शैक्षणिक सत्र 2026-27 हेतु प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ की गई है।
कन्या शिक्षा परिसर में कक्षा 6वीं, 7वीं, 8वीं, 9वीं एवं 11वीं में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा 07 मार्च 2026  दिन शनिवार को प्रातः 11ः00 बजे से 1:00 बजे तक आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा कन्या शिक्षा परिसर, एजुकेशन सिटी बीजापुर में संपन्न होगी।
प्रवेश परीक्षा में केवल अनुसूचित जनजाति वर्ग की इच्छुक छात्राएं ही भाग ले सकेंगी। कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए 5वीं, कक्षा 7वीं के लिए 6वीं, कक्षा 8वीं के लिए 7वीं, कक्षा 9वीं के लिए 8वीं तथा कक्षा 11वीं में प्रवेश हेतु 10वीं उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
आवेदन पत्र संबंधित विकासखंड के खंड शिक्षा कार्यालय से निःशुल्क प्राप्त किए जा सकते हैं। भरे हुए आवेदन पत्र 04 मार्च 2026 तक खंड शिक्षा कार्यालय में पंजीकृत डाक अथवा स्वयं उपस्थित होकर जमा किए जा सकते हैं। निर्धारित तिथि के पश्चात प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।

Leave Your Comment

Click to reload image