छत्तीसगढ़ / बीजापुर

जनप्रतिनिधियों और विभागीय अधिकारियों ने जाना वीबी जी राम जी में मजदूरों के अधिकार

 125 दिनों के रोजगार की गारंटी सहित 7 दिवस में मजदूरी भुगतान की अनिवार्यतः

 

बीजापुर । जिला पंचायत सामान्य सभा की बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष जानकी कोरसा ने वीबी जी राम जी योजनांतर्गत मजदूरों को 125 दिवस के रोजगार के प्रावधान एवं 7 दिवस में मजदूरी भुगतान की अनिवार्यतः की सराहना की।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नम्रता चौबे ने बैठक में उपस्थित जिला पंचायत सदस्यों एवं विभागीय अधिकारियों को विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) अधिनियम 2025 अंतर्गत किए गए प्रावधानों को विस्तार से बताते हुए कहा कि पूर्व में 100 दिवस की रोजगार को वृद्धि कर नए प्रावधान में 125 दिवस रोजगार देने का प्रावधान किया गया है, साथ ही 7 दिवस में श्रमिकों के भुगतान को अनिवार्य किया गया है।

इसके अलावा वर्षा ऋतु में कृषकों के हितों में 2 माह कार्य बंद रखे जाने का प्रावधान भी किया गया है। नागरिकों को रियल टाइम सूचना प्रदान करने एवं मैनेजमेंट हेतु डैशबोर्ड की व्यवस्था का भी प्रावधान है। इस दौरान अधिनियम की उपयोगिता संबंधित पैंपलेट भी वितरण किए गए। सामान्य सभा की बैठक में जनप्रतिनिधियों के अलावा विभागीय जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave Your Comment

Click to reload image