अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत बिलासपुर हाई कोर्ट प्रकल्प दर्शन
दिनांक 21 फरवरी 2026 शनिवार दोपहर 2:00 बजे से 5:00 बजे तक अंदर एंट्री के परमिशन और पास बनाकर हाई कोर्ट गवर्नमेंट वकील और अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के प्रांत महिला प्रमुख सुश्री सुनीता मानिकपुरी द्वारा अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत को हाई कोर्ट के अंदर बाहर का प्रकल्प दर्शन कराते हुए विस्तृत जानकारी सुंदर एवं सरल भाषा में हम सभी को समझाया सभी बहुत आनंद लिए। प्रकल्प दर्शन में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के प्रांत अध्यक्ष राकेश चंद्राकर, प्रांत महिला प्रमुख सुनीता मानिकपुरी, जिला अध्यक्ष निर्मल कुमार घोष, जिला सचिव प्रदीप शर्मा, महिला अध्यक्ष श्रीमती शेफाली घोष, महिला उपाध्यक्ष प्रभा तिवारी, पूनम पांडे, किरण भोई, कोषाध्यक्ष अन्नपूर्णा पवार, चंचल कुशवाहा, अपूर्व अग्रवाल, बरनाली मुखर्जी आदि शामिल होकर प्रकल्प दर्शन का आनंद उठाए।