होली के दिन 04 मार्च को शुष्क दिवस घोषित
कबीरधाम |
2026-02-26 17:41:36
कवर्धा, 26 फरवरी 2026
कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री गोपाल वर्मा ने होली (जिस दिन रंग खेला जाये) के अवसर पर शुष्क दिवस घोषित किया है। 04 मार्च को कबीरधाम जिले की सभी प्रकार की मदिरा दुकाने अर्थात् देशी, विदेशी मंदिरा, कम्पोजिट मदिरा की दुकाने एफ.एल. 3 (ग) पर्यटन बार, मद्य भण्डारण तथ मदिरा दुकानों के संलग्न आहतों को पूर्णतः बंद रखने आदेशित किया है और शुष्क दिवस पर मदिरा का अवैध विक्रय, धारण एवं परिवहन नहीं हो सुनिश्चित किया जायें।