सड़क नहीं बना तो होगा जनआंदोलन
कबीरधाम |
2026-02-27 11:29:53
राजनीतिक हस्तक्षेप से रुका बहुप्रतीक्षित सड़क निर्माण,आनंद सिंह की अगुवाई में ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन
— जल्द काम शुरू नहीं तो उग्र आंदोलन
कवर्धा/पंडरिया--
कुंडा ब्लॉक के ग्राम बंसापुर प्राणखैरा से धौराबंद तक निर्माणाधीन सड़क कार्य बंद होने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों का आरोप है कि राजनीतिक दबाव के चलते विभाग ने ठेकेदार पर देरी और गुणवत्ता का आरोप लगाकर कार्य रुकवा दिया, जबकि सड़क की पूर्णता की समय-सीमा अप्रैल तक निर्धारित है और चौड़ीकरण व मिट्टी लेवलिंग का कार्य पहले ही शुरू हो चुका था।
सड़क के निर्माण के लिए किसानो ने की निजी भूमि दान
किसानों द्वारा निजी भूमि दान किए जाने के बावजूद कार्य रुकना जनभावनाओं के विपरीत बताया जा रहा है। जनसेवक आनंद सिंह के नेतृत्व में ग्रामीणों ने कलेक्टर व पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर दो दिवस में कार्य पुनः प्रारंभ करने की मांग की है,अन्यथा उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। इसी कड़ी में जिला पुलिस अधीक्षक से भी मुलाक़ात कर आंदोलन की सूचना दे दी गई है !
जवाब दे विधायक - आनंद सिंह :- सालो से उस दुर्गम रास्तों को ख़ुद सुधारकर-बनाकर याता यात के लिए तैयार करते आये है और आज जब सड़क का काम शुरू हुआ तो गंदी राजनीति के कारण काम बंद करवाना दुर्भाग्य पूर्ण है पंडरिया विधायक जवाब दे
आनंद सिंह के नेतृत्व में ज्ञापन अथवा आंदोलन की सूचना सौंपने गए क्षेत्रवासियों में मुख्य रूप से उत्तरा दिवाकर जी,रोमी खनूजा,एवन चंद्राकर,सोमिल चंद्राकर, नरोत्तम खांडे,धर्मजीत सिंह, कलम सिंह, देवेंद्र चंद्राकर,मौजीराम, घनश्याम सप्रे, विक्रम, महेंद्र कुमार,भगत कुमार, कवल लाल, महेश कुमार सहित अन्य वरिष्ठ युवा ग्रामीणजन उपस्थित थे!