छत्तीसगढ़ / सरगुजा

लखनपुर में पीएम विश्वकर्मा एवं स्टार्टअप उद्यमिता संस्कृति एवं जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन

 अम्बिकापुर 27 फरवरी 2026

जनपद पंचायत  लखनपुर के सभाकक्ष में बुधवार को जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र सरगुजा एवं एम.एस. एम.ई. विकास कार्यालय रायपुर द्वारा पीएम विश्वकर्मा एवं स्टार्टअप उद्यमिता संस्कृति एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभाग द्वारा संचालित पीएम विश्वकर्मा एवं स्टार्टअप उद्यमिता के प्रावधान अंतर्गत प्रक्रिया, अनुदान, छूट एवं रियायतों संबंधी जानकारी प्रदान की गई। शिविर में 120 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस दौरान जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के प्रबंधक श्री अश्विनी शुक्ला एवं सहायक प्रबंधक श्री संदीप पन्ना, एम.एस.एम.ई विकास कार्यालय के संयुक्त संचालक श्री लोकेश परगनिया,सहायक संचालक श्री अजय प्रसाद उपस्थित रहे। इस दौरान पीएम विश्वकर्मा एवं स्टार्टअप उद्यमिता विषय पर उद्यमिता विकास हेतु सभी को प्रोत्साहित किया गया।

Leave Your Comment

Click to reload image