आबकारी वृत्त पंडरिया जिला कबीरधाम की अन्य जिले मुंगेली की अवैध मदिरा के विरूद्ध कार्यवाही
कबीरधाम |
2026-02-27 19:24:14
कवर्धा/पंडरिया--मुंगेली जिले से शराब लाकर कबीरधाम जिले में खपाने वाला आरोपी तातू राम चंद्राकर 80 नग देशी पउवा सहित गिरफ्तार।
अवैध शराब के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत् जिला आबकारी अधिकारी अजय सिंह धुर्वे के मार्गदर्शन में पूरे जिले में अवैध शराब के धारण/ विक्रय के विरूद्ध लगातार कार्यवाही जारी है, इसी कड़ी में 26 फरवरी को वृत्त पंडरिया में आबकारी निरीक्षक अभिनव आनन्द बख्शी द्वारा अवैध मदिरा के विरुद्ध कार्यवाही की गई।
ग्राम कोड़ापुरी थाना कुंडा में अवैध शराब विक्रय की सूचना मिलने पर तातु चंद्राकर पिता शिवप्रसाद चंद्राकर के रिहायशी मकान की तलाशी ली गई। तलाशी लेने पर 80 नग पाव (14.4 बल्क लीटर ) देशी मदिरा प्लेन बरामद किया गया । उक्त शराब को आरोपी अवैध रूप से धन अर्जित करने के उद्देश्य से बिक्री करने लाया था आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उक्त मदिरा को मुंगेली जिले के खामही मदिरा दुकान से खरीदी की गई थी। उक्त मदिरा को विधिवत सीलबंद कर जप्त किया गया एवं उक्त आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) की गैरजमानती धारा के तहत कार्यवाही की गई।
वृत्त पंडरिया प्रभारी अभिनव आनंद बख्शी के नेतृत्व में उक्त कार्यवाही की गई । उक्त कार्यवाही के दौरान मुख्य आरक्षक जगदीश सिंह उइके, आरक्षक कमल मेश्राम,अमर पिल्ले, आकाश चौहान का विशेष योगदान रहा |