छत्तीसगढ़ / कांकेर

जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर कलमुच्चे में 13 मार्च को

कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर के निर्देशानुसार आमजनता की समस्याओं के समाधान के लिए जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन शुक्रवार 13 मार्च को कांकेर विकासखण्ड के कलमुच्चे में जनसमस्या निवारण शिविर लगाया जाएगा। इसमें ग्राम पंचायत कलमुच्चे, पीढ़ापाल, मुरागांव, तुलतुली, मांदरी, कुरिष्टिकुर, कोकपुर, मालगांव, कोड़ेजुंगा और बारदेवरी ग्राम पंचायत के ग्रामीण अपनी मांगों व समस्याओं के समाधान के लिए शिविर में उपस्थित होंगे। उक्त शिविर में शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने के लिए ग्रामीणों को प्रोत्साहित किया जाएगा, साथ ही योजनाओं का लाभ उठाने में कोई कठिनाई आ रही हो तो उसका समाधान भी शिविर में मौके पर किया जाएगा। कलेक्टर ने जनसमस्या निवारण शिविर में जिला, संबंधित ब्लॉक स्तरीय एवं क्लस्टर स्तर के सभी अधिकारी-कर्मचारियों को अनिवार्य रूप से उपस्थित रहकर ग्रामीणों की विभिन्न मांगों और समस्याओं का यथासंभव मौके पर निराकरण करने के निर्देश दिए हैं।
 

Leave Your Comment

Click to reload image