"क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन""
कबीरधाम |
2026-03-17 16:49:45
कवर्धा--भाजपा सरकार के नाकामी व क्षेत्रीय विधायक के असफलता को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष घनश्याम साहू के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने क्षेत्रीय मुद्दे एवम 12 सूत्रीय मांगो के लेकर धरना प्रदर्शन किया।
धरना प्रदर्शन में प्रमुख मांगो जिसमें
लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल सहकारी शकर कारखाना मर्यादित पण्डरिया में किसानों द्वारा विक्रय किए गन्ना फसल की राशि का भुगतान व बचे हुए राशि का तत्काल भुगतान जल्द करवाने का अल्टीमेटम,
पूर्ववती सरकार की भांति*कोदो,कुटकी,रागी* को न्यूनतम समर्थन मूल्य में पुनः खरीदी करने की मांग,
पण्डरिया में व्यवसायिक कॉम्पलेक्स बनाए जाने कि मांग,
पण्डरिया का नया बस स्टैण्ड जर्जर स्थिति में है इसे जीर्णोद्धार या नवीन बस स्टैण्ड बनाने की मांग,
नगर पालिका पण्डरिया वार्ड कमांक 05 नवापारा पण्डरिया कृष्णा कुंज मे पानी व्यवस्था एवं चौकीदार सुविधा की मांग,
नगर पालिका पण्डरिया मे अधोसंरचना मद मूलभूत एवं चौदवे,पन्द्रवे वित मद मे कांसेस पार्षद लोगो को भी समान अधिकार देने,
ग्राम पंचायत झिरियाखुर्द की ओर जाने वाली कच्ची सड़क को पक्की सड़क बनाए जाने की मांग,
सुदूर वनांचल क्षेत्र के जर्जर सड़को की निर्माण की मांग , दंमगढ़ से कांदावानी (लगभग 08 किलो मीटर)।
.ब बदना से पण्डरीपानी (13 किमी),
स-बदना से पण्डरीपानी (7 किमी),
द-महीडबरा से बिरहुलडिह (9 किमी),
इ-कुई से देवसरा (9 किमी) सड़क निर्माण की मांग,
लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल सहकारी शक्कर कारखाना में भ्रष्टाचार की जांच की मांग,
- अ-शक्कर की बोरी खरीदी में भ्रष्टाचार।
- ब-मशीन की सामग्री खरीदी में भ्रष्टाचार।
10. पण्डरिया क्षेत्र में धान खरीदी में भ्रष्टाचार की जांच:
- अ-धान खरीदी केंद्र में निर्धारित मात्रा से अधिक धान लेना।
- ब-अवैध रूप से धान का कय-विक्रय।
पण्डरिया क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री, नशाखोरी, अपराध, चोरी और हत्या पर रोक लगाने की मांग।
बकेला डायवर्सन में बकेला से पडीपथरा, गांगपुर तक नहर विस्तारीकरण में भ्रष्टाचार की जांच की मांग। इन सभी मांगो का ज्ञापन महामहिम राज्यपाल जी के नाम पंडरिया एसडीएम को सौपा गया।
इस धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री नवीन जायसवाल, जिला पंचायत सदस्य अन्नपूर्णा चंद्राकर, काशीनाथ ठाकुर,मनीष शर्मा, रवि चन्द्रवंशी, अतुल बरगाह, शिवकुमार यादव , शिवकुमार तिवारी , जीतराम चन्द्रवंशी ज, गौतम शर्मा , रवि गुप्ता औऱ पण्डरिया ब्लाक के कार्यकारणी , मण्डल अध्यक्ष कांगेसी पार्षद पण्डरिया एवम पांडातराई क्षेत्र के बड़ी संख्या मे कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित रहें।