छत्तीसगढ़ / धमतरी

लाईवलीहुड कॉलेज धमतरी में दिया जाएगा असिस्टेंट इलेक्ट्रिशियन का निःशुल्क प्रशिक्षण

 आवेदन 23 मार्च तक

धमतरी, 18 मार्च 2026

मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के तहत लाईवलीहुड कॉलेज धमतरी में असिस्टेंट इलेक्ट्रिशियन का निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए इच्छुकों से आगामी 23 मार्च तक आवेदन मंगाए गए हैं। सहायक परियोजना अधिकारी जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज ने बताया कि 18 से 45 वर्ष तक की आयु के कम से कम दसवीं पास युवा आवेदन कर सकते हैं। आवेदक को न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, बैंक पासबुक व राशन कार्ड की फोटोकॉपी तथा पासपोर्ट साईज फोटो के साथ सिविल कोर्ट के पास स्थित लाईवलीहुड कॉलेज धमतरी में आवेदन जमा करना होगा।

Leave Your Comment

Click to reload image