छत्तीसगढ़ / कांकेर

जिला प्रशासन की अभिनव पहल : मावा मोदोल कोचिंग संस्थान कांकेर व भानुप्रतापपुर में नवीन बैच हेतु पंजीयन प्रारंभ

 उत्तर बस्तर कांकेर, 20 मार्च 2026

कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर के निर्देशानुसार सीजी पीएससी, सीजी व्यापमं एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क तैयारी हेतु मावा मोदोल कोचिंग संस्थान कांकेर व भानुप्रतापपुर में नवीन बैच के लिए पंजीयन प्रारंभ किया गया है। जिला प्रशासन द्वारा यह पहल अभ्यर्थियों के उज्जवल भविष्य एवं उत्कृष्ट परिणाम सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। 
    जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि नवीन बैच के लिए प्रवेश परीक्षा रविवार 05 अप्रैल को प्रातः 10 बजे से दोपहर 01 बजे तक आयोजित किया जाएगा। अभ्यर्थियों के लिए अंतिम अवसर  होगा, इच्छुक अभ्यर्थी इस अवसर का लाभ उठाते हुए शीघ्र पंजीयन करा सकते हैं। उन्होंने बताया कि पंजीकृत अभ्यर्थियों के लिए काउंसलिंग 9 अप्रैल से प्रारंभ होगी तथा नियमित कक्षाएं 13 अप्रैल से प्रारंभ की जाएंगी। इस कोचिंग के माध्यम से अभ्यर्थियों को विषय विशेषज्ञों द्वारा शिक्षण एवं नियमित अभ्यास की सुविधा तथा गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन प्रदान की जाएगी, जिससे वे प्रतियोगी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन कर सकें। कलेक्टर श्री क्षीरसागर ने जिले के सभी इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील करते हुए कहा है कि अधिक से अधिक संख्या में पंजीयन कराकर सुनहरा अवसर का लाभ उठाएं। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए कार्यालयीन हेल्पलाइन नंबर +91-7389562231 एवं +91-6264092516 से संपर्क किया जा सकता है। 

Leave Your Comment

Click to reload image