छत्तीसगढ़ / गरियाबंद

कांग्रेस की विचारधारा से प्रभावित होकर सरपंच ने थामा कांग्रेस का दामन

 राधेश्याम सोनवानी

गरियाबंद :- स्थानीय राजनीति में बढ़ी हलचल,समर्थकों के साथ किया प्रवेश

गरियाबंद।क्षेत्र की राजनीति में उस वक्त नई हलचल देखने को मिली जब देवभोग क्षेत्र के ग्राम पंचायत धारनी ढ़ोड़ा के सरपंच ने कांग्रेस की विचारधारा से प्रभावित होकर जिला अध्यक्ष सुखचंद बेसरा के हाथों कांग्रेस का गमछा पहनकर आधिकारिक रूप से कांग्रेस का दामन थाम लिया।इस कदम से न सिर्फ स्थानीय सियासी समीकरण बदले हैं,बल्कि आगामी चुनावों को लेकर चर्चाओं का दौर भी तेज हो गया है।
ग्राम पंचायत धारनी ढ़ोड़ा के सरपंच ने अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी में प्रवेश कर लिया। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस के विधायक जनक ध्रुव और वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।इस मौके पर सरपंच ने कहा कि वे लंबे समय से कांग्रेस की जनहितकारी नीतियों और विचारधारा से प्रभावित थे,जिसके चलते उन्होंने यह निर्णय लिया।उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा से आम जनता,किसानों,मजदूरों और गरीब वर्ग के हित में काम करती आई है।इसी सोच को आगे बढ़ाने के लिए वे अब कांग्रेस के साथ मिलकर क्षेत्र के विकास और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए काम करेंगे।
कार्यक्रम में मौजूद कांग्रेस जिला अध्यक्ष,विधायक के साथ अन्य नेताओं ने सरपंच का स्वागत करते हुए कहा कि उनके जुड़ने से पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलेगी।साथ ही उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में इसका सकारात्मक असर देखने को मिलेगा।कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुखचंद बेसरा ने कहा, “यह सिर्फ एक व्यक्ति का प्रवेश नहीं है, बल्कि जनता के भरोसे का प्रतीक है। आने वाले समय में और भी लोग कांग्रेस की विचारधारा से जुड़ेंगे।”
इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण और समर्थक उपस्थित रहे, जिससे कार्यक्रम में उत्साह का माहौल बना रहा।
सरपंच के कांग्रेस में शामिल होने से क्षेत्रीय राजनीति में नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है, वहीं विपक्षी दलों में भी हलचल तेज हो गई है।इस दौरान स्मृति ठाकुर,सेवन पुजारी,ललिता, मेघाराम बघेल,सुभाष यादव,दामोदर सोरी,पंकज मांझी,जितेन्द्र राजपूत,हेमंत सोमवंशी,दिलेश्वर, नवीन के साथ कई कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave Your Comment

Click to reload image