जिले के 05 शासकीय उद्यान रोपणियों में आम फलबहार की नीलामी हेतु समिति गठित
बालोद। जिले के 05 शासकीय उद्यान रोपणियों में वर्ष 2025-26 के लिए आम फलबहार की नीलामी हेतु समिति गठित की गई है। गठित नीलामी समिति में सहायक संचालक उद्यान डिकलेश कुमार समिति के अध्यक्ष तथा शासकीय उद्यानिकी रोपणी झलमला के ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी अनिल महिलांग एवं शासकीय उद्यानिकी रोपणी अरमुरकसा के वरिष्ठ उद्यान विस्तार अधिकारी विजय निकोसे समिति के सदस्य होंगे।