छत्तीसगढ़ / कबीरधाम

पण्डरिया ब्लॉक में युद्ध स्तर पर संगठन सृजन: बूथ-पंचायत और BLA गठन को लेकर कांग्रेस का अभियान तेज

 पण्डरिया। पांडातराई मण्डल में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार एवं जिला कांग्रेस कमेटी के मार्गदर्शन में पण्डरिया ब्लॉक में कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का अभियान युद्ध स्तर पर चलाया जा रहा है। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष घनश्याम साहू के निर्देश पर सभी मण्डलों में जा-जाकर बूथ, पंचायत एवं बीएलए (बूथ लेवल एजेंट) का गठन किया जा रहा है।


इसी क्रम में पांडातराई मण्डल में मण्डल अध्यक्ष आशीष दास की अगुवाई में संगठन सृजन का कार्यक्रम चारभाठा खुर्द में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में प्रभारी अमन पाटस्कर एवं सह प्रभारी दौलत गिरी गोस्वामी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान मण्डल के प्रत्येक बूथ और पंचायत में सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपकर BLA का गठन किया गया।

संगठन मजबूती पर बोले ब्लॉक अध्यक्ष घनश्याम साहू:  
"कांग्रेस पार्टी की रीढ़ उसका बूथ कार्यकर्ता होता है। प्रदेश अध्यक्ष के आह्वान पर हम पण्डरिया ब्लॉक के एक-एक गाँव, एक-एक बूथ तक पहुँच रहे हैं। युद्ध स्तर पर चल रहे इस संगठन सृजन अभियान का एक ही लक्ष्य है — हर घर में कांग्रेस का सिपाही खड़ा करना। जब बूथ मजबूत होगा, पंचायत मजबूत होगी, तभी संगठन मजबूत होगा और तभी हम जनता की लड़ाई मजबूती से लड़ पाएँगे। पांडातराई मण्डल के साथियों का जोश बता रहा है कि कांग्रेस का कारवाँ रुकने वाला नहीं है।"
मण्डल अध्यक्ष आशीष दास जी ने कहाँ हर घर से कांग्रेस कार्यकर्त्ता निकालने का काम करेंगे जिससे आने वाले विधानसभा चुनाव में बहुत मजबूती मिलेगा 

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी वरिष्ठजन सम्मानित लालजी चन्द्रवंशी,जीतराम चन्द्रवंशी, नारद चन्द्रवंशी ,बालाराम चन्द्रवंशी,संतोष साहू, नंदकुमार चन्द्रवंशी, लक्ष्मीनारायण साहू,राजकुमार अनंत, विजय धुरी, प्रशांत बैस, तेजस्वी चन्द्रवंशी, अफजल खान, विनायक चन्द्रवंशी, त्रिलोकचंद निर्मलकर,शुशेन चन्द्रवंशी,देववरत चन्द्रवंशी, मुकेशचन्द्रवंशी, कोमल साहू, आरिफ खान,रमा विश्वकर्मा, रुपेश चन्द्रवंशी, रुपेश यादव, विजय नेताम, संजय चंद्रवंशी, राजेश घोसले काफ़ी संख्या में सम्मानित जन एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave Your Comment

Click to reload image