छत्तीसगढ़ / मनेन्द्रगढ़ – चिरिमिरी – भरतपुर

राजस्व वसूली में खनिज विभाग का दमदार प्रदर्शन: 90 करोड़ के लक्ष्य के मुकाबले 79.53 करोड़ की उपलब्धि

 एमसीबी/13 अप्रैल 2026

में खनिज विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान राजस्व वसूली में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। संचालक, संचालनालय भौमिक तथा खनिजकर्म, अटल नगर नवा रायपुर द्वारा जिले के लिए 90.00 करोड़ रुपये का राजस्व लक्ष्य निर्धारित किया गया था, जिसके विरुद्ध विभाग ने कलेक्टर के मार्गदर्शन और संचालक के निर्देशन में कार्य करते हुए 79.53 करोड़ रुपये की राजस्व प्राप्ति दर्ज की है। यह कुल लक्ष्य का लगभग 88 प्रतिशत है, जो विभाग की सक्रियता और प्रभावी कार्यप्रणाली को दर्शाता है।
खनिज विभाग द्वारा जिले में संचालित प्रमुख खनिज कोयला तथा गौण खनिज गिट्टी (साधारण पत्थर) और रेत के उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर सतत निगरानी रखी गई। साथ ही अवैध गतिविधियों पर सख्त नियंत्रण स्थापित करते हुए राजस्व संग्रह को सुनिश्चित किया गया।
विभाग की सख्ती का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण से जुड़े कुल 146 प्रकरण दर्ज किए गए। इन मामलों में कार्रवाई करते हुए कुल 38.70 लाख रुपये की राशि अर्थदंड एवं समझौता शुल्क के रूप में वसूल कर निर्धारित खनिज मद में जमा कराई गई।
इस उपलब्धि के पीछे खनिज विभाग की सतत निगरानी, प्रभावी कार्रवाई और प्रशासनिक समन्वय की अहम भूमिका रही। विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया है कि आगे भी इसी तरह अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण रखते हुए राजस्व लक्ष्य की शत-प्रतिशत प्राप्ति के लिए निरंतर प्रयास जारी रहेंगे।

Leave Your Comment

Click to reload image