छत्तीसगढ़ / कांकेर

NH-30 पर ट्रक से टकराई बस, कई यात्री घायल

 कांकेर । कांकेर जिले में नेशनल हाईवे-30 पर सोमवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जिसमें एक यात्री बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि, मौके पर अफरा-तफरी मच गई और कई यात्री घायल हो गए। बताया जा रहा है कि,  महिंद्रा बस सवारी भरकर रायपुर से जगदलपुर की ओर जा रही थी। 

हादसे के बाद लोगों में मचा हड़कंप
मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना केशकाल थाना क्षेत्र के मूरवेंड के पास हुई। बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर के बाद आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को तुरंत बाहर निकाला गया। आपको यह बता दें कि, टक्कर के बाद दोनों गाड़ियां सड़क से उतर कर एक ही पेड़ से जा टकराई। 

घायलों का उपचार जारी
हादसे में घायल यात्रियों को इलाज के लिए कांकेर मेडिकल कॉलेज लाया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। यह पूरी घटना केशकाल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खालेमुरवेंड के पास की है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई और हालात को संभालते हुए जांच शुरू कर दी है।

Leave Your Comment

Click to reload image