आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा और पुलिस की पैनी नजर
कबीरधाम |
2026-04-15 18:12:50
,,लगातार गिर रहे है,,विकेट""
कवर्धा-- आई पी एल के सीजन में आन लाइन सट्टा खेलना और खिलाना हमेशा सुनने को मिलता ही रहता है ये कोई नई बात नही है इसका सभी क्रिकेट प्रेमियों के साथ ही साथ सटोरियों को भी बड़ा बेसब्री से इंतजार रहता है। लेकिन इस बार कबीरधाम पुलिस सटोरियों को हर मोर्चे पर घेरने की रणनीति बनाकर चल रही है,,और लगातार सफलता भी अर्जित कर रही है सट्टा खेलने और खिलाने वालों के विकेटों का पतन जारी है। 14 अप्रेल को मुखबिर की सूचना पर थाना कवर्धा पुलिस टीम द्वारा कवर्धा-रायपुर मुख्य मार्ग स्थित ग्राम दुल्लापुर के पास घेराबंदी कर आरोपी अंकित गोस्वामी पिता मनहरण गोस्वामी उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम बहरमुड़ा, चौकी दशरंगपुर थाना पिपरिया जिला कबीरधाम को पकड़ा गया। आरोपी अपने मोबाईल फोन के माध्यम से आईपीएल मैच पर ऑनलाइन सट्टा खेल रहा था। उसके कब्जे से Vivo V27 मोबाईल फोन (कीमत लगभग 11,000 रुपये) जब्त किया गया। मोबाईल जांच में व्हाट्सएप चैट एवं ऑनलाइन सट्टा लिंक (matchbox9.com) के माध्यम से सट्टा खेलने के साक्ष्य प्राप्त हुए।
द्वितीय कार्यवाही में रायपुर-राजनांदगांव बायपास तिराहा कवर्धा क्षेत्र में आरोपी दीपक कश्यप पिता धन्नू कश्यप उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम बहरमुड़ा, चौकी दशरंगपुर थाना पिपरिया जिला कबीरधाम को घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपी मोबाईल के माध्यम से आईपीएल मैच में ऑनलाइन सट्टा खेलते पाया गया। उसके कब्जे से Vivo कंपनी का मोबाईल फोन (कीमत लगभग 10,000 रुपये) जब्त किया गया। मोबाईल जांच में ऑनलाइन सट्टा साइट (matchbox9.com) एवं संबंधित आईडी के माध्यम से सट्टा खेलने के प्रमाण प्राप्त हुए।
दोनों मामलों में आरोपियों द्वारा ऑनलाइन सट्टा खेलने/खिलाने हेतु उपयोग किए जा रहे लिंक, यूजर आईडी एवं व्हाट्सएप चैटिंग के साक्ष्य पाए गए।
दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना कवर्धा में पृथक-पृथक अपराध क्रमांक 154/2026 एवं 153/2026 धारा 07 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
कबीरधाम पुलिस द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे किसी भी प्रकार के ऑनलाइन सट्टा, जुआ या अवैध गतिविधियों से दूर रहें तथा इस प्रकार की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते सख्त कार्रवाई की जा सके।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक योगेश कश्यप एवं थाना कवर्धा एवं थाना सायबर की टीम का विशेष योगदान रहा।