छत्तीसगढ़ / सरगुजा

विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजनाओं के ऑनलाईन संचालन हेतु संभागस्तरीय प्रशिक्षण सम्पन्न

 अम्बिकापुर, 17 अप्रैल 2026

विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजना की सम्पूर्ण प्रक्रिया को 01 अप्रैल 2026 से ऑनलाइन सॉफ्टवेयर के माध्यम से संचालित करने के लिए सरगुजा संभाग के सभी जिलों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का जिला पंचायत सरगुजा के सभा कक्ष में आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में आर्थिक एवं सांख्यिकी संचालनालय रायपुर के संयुक्त संचालक श्री डी.एस. वर्मा एवं उनके टीम द्वारा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजना की ऑनलाइन सॉफटवेयर की डिजिटल रूप रेखा की विस्तृत जानकारी दी गई। संयुक्त संचालक श्री डी.एस. वर्मा ने कहा कि विधायक निधि की स्वीकृति एवं राशि जारी करने की प्रक्रिया ऑनलाइन करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इससे योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी आएगी और पारदर्शिता सुनिश्चित होगी। उन्होंने बाताया कि पिछले एक वर्ष से रायपुर जिले में इस प्रणाली का पायलट प्रोजेक्ट के रूप में संचालित किया जा रहा था, अब इसे छत्तीसगढ़ राज्य के सभी जिलों में लागू कर दिया गया है। उन्होने सभी प्रतिभागियों को ऑनलाइन प्रक्रिया को बारीकी से समझने कहा ताकि प्रणाली का क्रियान्वयन प्रभावी और सुचारू रूप से किया जा सके। प्रशिक्षण कार्यक्रम में सरगुजा संभाग के सभी जिलों के जिला योजना एवं सांख्यिकी अधिकारी एवं कर्मचारी, विधायकों के निज सहायक/डाटा एन्ट्री ऑपरेटर एवं सभी जिलों के समस्त क्रियान्वयन एजेंसियों के अधिकारी एवं डाटा एन्ट्री ऑपरेटर उपस्थित थे।

Leave Your Comment

Click to reload image