*विधायक धर्मजीत सिंह ने मानव सेवार्थ सीता रसोई में किया वाटर कूलर प्रदान *
कबीरधाम |
2026-05-06 18:41:14
कवर्धा/पंडरिया-
पंडरिया में विगत 6 माह से मानव सेवार्थ मानव सेवा समिति द्वारा सीता रसोई में 30/रुपये में जरूरतमंद लोगो को स्वच्छ भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है जिसकी नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में इस नेक कार्य की प्रशंसा की जा रही है I
पंडरिया के माटी पुत्र,तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह एवं श्रीमती शशि सिंह द्वारा सीता रसोई में सेवा भावना की प्रशंसा की गई और समय समय पर इनके द्वारा समिति को सहयोग प्रदान किया जाता रहा है I
* विधायक श्री सिंह ने अपने पूज्य माता पिता स्व श्री कल्पनाथ सिंह,स्व श्रीमती किशोरी देवी जी एवम बड़े भाई स्व रणजीत सिंह जी की स्मृति में सीता रसोई में लोगो को ठंडा पेयजल के लिए एक वाटर कूलर प्रदान किया गया ।
सीता रसोई के अध्यक्ष देवेन्द्र गुप्ता,सचिव शैलेन्द्र सिंह,कोषाध्यक्ष हरीश जैन,चन्द्रकुमार सोनी,नवलकिशोर पांडेय,कल्याण सिंह ठाकुर,सत्येन्द्र चौहान,रोशन जैन,दिलीप जैन,संतोष साहू,सुमित तिवारी प्रहलाद मिश्रा,शिवम गुप्ता,भास्कर देवांगन सभी ने विधायक धर्मजीत सिंह का स्वागत आभार व्यक्त किया, विधायक श्री सिंह द्वारा सीता रसोई में सेवा भावना की प्रशंसा करते हुए हमेशा सहयोग देते रहने का वादा किया गया।