बोड़ला आबकारी वृत्त की प्रभावी कार्यवाही, अवैध महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
कबीरधाम |
2026-05-10 12:01:55
कवर्धा-
आबकारी वृत्त बोड़ला द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत ग्राम ऊसरवाही, थाना रेंगाखार क्षेत्र में 9 मई को प्रभावी कार्यवाही की गई। इस कार्यवाही में एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लगभग 08 बल्क लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई, आरोपी महुआ शराब निर्माण कर उसकी बिक्री करता था उक्त महुवा शराब की अनुमानित कीमत 800 रुपये बताई गई है।
गिरफ्तार आरोपी का नाम चिंता राम यादव पिता हरिराम बताया गया है। आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(1), 34(2) एवं 59(क) के तहत प्रकरण कायम किया गया है।
इस पूरी कार्रवाई में आबकारी उप निरीक्षक अभिनव रायजादा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। साथ ही आबकारी उपनिरीक्षक गीता साहू, रिखी राम नेताम (परि), आबकारी मुख्य आरक्षक विद्या सिंह परमार, जगदीश ऊइके, कमल मेश्राम तथा आबकारी आरक्षक आकाश चौहान ने सक्रिय सहभागिता निभाई।
आबकारी विभाग द्वारा लगातार की जा रही ऐसी सख्त कार्यवाहियों से अवैध शराब निर्माण करने वालों एवम अवैध रूप से धन अर्जित करने की लालसा रखने वालों में हड़कंप का माहौल है। जिला आबकारी अधिकारी अजय ध्रुव ने बताया कि कवर्धा,बोड़ला,पंडरिया एवम सहसपुर लोहरा आबकारी वृत्त में अवैध शराब के विरुद्ध धर पकड़ अभियान लगातार जारी है और आगे भी अनवरत जारी रहेगा।उन्होंने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब, महुआ शराब के निर्माण एवं बिक्री के विरुद्ध विभाग की टीम नजर बनाए हुए और लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है ।