छत्तीसगढ़ / सरगुजा

एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला सह स्वच्छता संवाद कार्यक्रम 25 मई को

 अम्बिकापुर 19 मई 2026

   जिला पंचायत सरगुजा द्वारा स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत जनप्रतिनिधियों के लिए एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला एवं स्वच्छता संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम 25 मई 2026 को दोपहर 12 बजे जिला पंचायत सभाकक्ष, अंबिकापुर में आयोजित होगा। कार्यक्रम में माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा सिविल अपील क्रमांक 6174-2023 में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के परिपालन हेतु जारी निर्देशों की जानकारी दी जाएगी। जिला पंचायत सरगुजा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने सर्व सम्बन्धितों को निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित होने आग्रह किया है।

Leave Your Comment

Click to reload image