छत्तीसगढ़ / सरगुजा

ज्ञानभारतम पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान अंतर्गत पांडुलिपि संरक्षकों का हुआ सम्मान

 पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने शाल-श्रीफल एवं सम्मान पत्र प्रदान कर किया सम्मानित

 

अम्बिकापुर । पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री   राजेश अग्रवाल द्वारा ज्ञानभारतम पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान के अंतर्गत पांडुलिपि संरक्षकों एवं सर्वेयरों का कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सम्मान किया गया। इस अवसर पर उन्हें शाल-श्रीफल एवं सम्मान पत्र प्रदान कर उनके योगदान की सराहना की गई। अभियान अंतर्गत विकासखंड अंबिकापुर से सर्वश्री दिवाकर शर्मा, मार्तण्ड सिंह देव, राकेश पाण्डेय, रमाशंकर त्रिपाठी तथा बालकृष्ण चैबे को सम्मानित किया गया। इसी प्रकार विकासखंड सीतापुर से लेखनकार प्रधान एवं बालमुकुंद प्रधान को सम्मान प्रदान किया गया। सर्वेयरों के रूप में अंबिकापुर से जगदीश बड़ा तथा सीतापुर से सुशील मिश्र एवं मुजफ्फर हुसैन को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

इस अवसर पर मंत्री  राजेश अग्रवाल ने कहा कि पांडुलिपियां हमारी समृद्ध सांस्कृतिक एवं बौद्धिक विरासत की अमूल्य धरोहर हैं। इनके संरक्षण एवं संवर्धन के लिए समाज के सभी वर्गों की सहभागिता आवश्यक है।

Leave Your Comment

Click to reload image