छत्तीसगढ़ / सरगुजा

नसबंदी ऑपरेशन के दौरान मरीज से नहीं किया गया दुर्व्यवहार : नोडल अधिकारी

 अम्बिकापुर । राजमाता देवेन्द्र कुमारी सिंहदेव, शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय संबद्ध चिकित्सालय, अम्बिकापुर अंतर्गत् विभिन्न समाचार पत्रों में प्रकाशित खबर नसबंदी ऑपरेशन के दौरान महिला से हुई दुर्व्यवहार की घटना के संबंध में संबंधित चिकित्सक एवं जिला नोडल अधिकारी, परिवार कल्याण कार्यक्रम जिला सरगुजा द्वारा दी गई जानकारी अनुरूप किसी भी मरीज के साथ मारपीट एवं दुर्व्यहार की घटना नहीं घटित हुई है।

उन्होंने बताया कि मिनीलैप ऑपरेशन लोकल एनेस्थीसिया के प्रभाव में किया जाता है, जिसमें मरीज को थोड़ी असहजता की स्थिति निर्मित हुई एवं मरीज के द्वारा सहयोग न करने के कारण छटपटाहट के दौरान ऑपरेशन प्रक्रिया में आ रही बाधा को रोकने हेतु मरीज के पैरों को पकड़ कर, स्थिर करते हुए ऑपरेशन प्रक्रिया को पूर्ण किया गया है।

 

Leave Your Comment

Click to reload image