छत्तीसगढ़ / मनेन्द्रगढ़ – चिरिमिरी – भरतपुर

4 जून को जिला पंचायत सामान्य सभा की महत्वपूर्ण बैठक, विकास योजनाओं और जनहित के मुद्दों पर होगी चर्चा

 एमसीबी : 4 जून को जिला पंचायत सामान्य सभा की महत्वपूर्ण बैठक, विकास योजनाओं और जनहित के मुद्दों पर होगी चर्चा

 
 
 एमसीबी/31 मई 2026
  जिला पंचायत मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर की सामान्य सभा की बैठक 4 जून 2026 को आयोजित की जाएगी। बैठक जिला पंचायत सभाकक्ष में दोपहर 12 बजे से शुरू होगी, जिसमें जिले के जनप्रतिनिधि एवं संबंधित अधिकारी शामिल होकर विभिन्न विकासात्मक एवं जनहित के विषयों पर विचार-विमर्श करेंगे।

बैठक में जिला पंचायत की आय-व्यय की समीक्षा के साथ-साथ ग्रामीण विकास और प्रशासनिक व्यवस्थाओं से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। एजेंडे में वीबी-ग्राम जी प्रशिक्षण, जल संरक्षण अभियान “मोर गांव मोर पानी”, जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने संबंधी नवीन निर्देशों की जानकारी, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन (सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट) के संबंध में प्रशिक्षण तथा महतारी वंदन योजना की प्रगति की समीक्षा प्रमुख रूप से शामिल है।
 
बैठक में जिले के विकास कार्यों की वर्तमान स्थिति, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और ग्रामीण क्षेत्रों में जन सुविधाओं को बेहतर बनाने के उपायों पर भी चर्चा की जाएगी। साथ ही अध्यक्ष की अनुमति से अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।
 

Leave Your Comment

Click to reload image