छत्तीसगढ़ / सरगुजा

अंबिकापुर में 15 लीटर महुआ शराब के साथ महिला गिरफ्तार, आबकारी विभाग की कार्रवाई

 15 लीटर महुआ शराब के साथ महिला गिरफ्तार, आबकारी विभाग की कार्रवाई

अम्बिकापुर 20 जून 2026

   आबकारी आयुक्त श्री पी.एस. एल्मा एवं सरगुजा कलेक्टर श्री अजीत वसंत के निर्देशानुसार जिला आबकारी अधिकारी श्री एल.के. गायकवाड के मार्गदर्शन तथा सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्रीमती शीला बड़ा के नेतृत्व में आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के विरुद्ध विशेष अभियान के तहत कार्रवाई की गई।

मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर आबकारी वृत्त अंबिकापुर अंतर्गत बौरीपारा, अंबिकापुर में दबिश देकर एक महिला के कब्जे से 15 लीटर हाथ भट्टी निर्मित महुआ शराब बरामद की गई। जांच के दौरान आरोपी महिला की पहचान श्रीमती सुबासो, पति श्री श्यामलाल, उम्र 30 वर्ष, निवासी बौरीपारा, अंबिकापुर के रूप में हुई।

आबकारी विभाग द्वारा बरामद अवैध शराब को जप्त कर छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 34(1)(ख), 34(2) एवं 59(क) के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया गया। अपराध गैर-जमानती पाए जाने पर आरोपिया को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

उक्त कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक श्री आकाश कुमार साहू, श्रीमती सरिता साहू, सुश्री प्रिया गुप्ता तथा आबकारी मुख्य आरक्षक श्री अयोध्या प्रसाद, श्री गंभीर साय, श्री चंद्रिका प्रसाद पटेल, श्री अमर साय भगत एवं महिला नगर सैनिक सुश्री गीता सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Leave Your Comment

Click to reload image