महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत व्यापक स्तर पर जन-जागरूकता अभियान
बीजापुर |
08-Jan-2024
बीजापुर : महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान अंतर्गत सामाजिक बुराई बाल विवाह को लेकर जिले में विधिक जागरूकता हेतु प्रचार-प्रसार किया जा रहा है, इस दौरान संकल्प यात्रा शिविर में बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। इस दौरान बाल विवाह नही कराने संबंधी अपील भी किया जा रहा है। बाल विवाह केवल एक सामाजिक बुराई नहीं है अपितु कानूनन अपराध भी है विवाह हेतु लडके की उम्र 21 वर्ष तथा लडकी की उम्र 18 वर्ष निर्धारित है देश में बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 के अंतर्गत बाल विवाह करने वाले वर-वधु एवं वधु के माता पिता, सगे संबंधी, बाराती, यहां तक की विवाह कराने वाले पुरोहित पर भी कानूनी कार्यवाही की जा सकती है कोई भी व्यक्ति जो जानबूझ कर बाल विवाह कराने में अपना योगदान देकर कानून का उल्लघन करता है उसे 2 वर्ष के लिए कठोर कारावास अथवा जुर्माना जो की 1 लाख रूपये तक का हो सकता है बाल विवाह जीवन के लिए अभिशाप है, बाल विवाह के कारण बच्चों में कुपोषण, शिशु-मृत्यु दर एवं मातृ-मृत्यु दर के साथ घरेलू हिंसा में भी वृद्धि होती है। जिले में कहीं भी बाल विवाह न हों। इसके लिए जिले वासियों से जिला प्रशासन का अनुरोध है, कि विवाह पूर्व विवाह की निर्धारित आयु का सत्यापन अनिवार्य रूप से कर लें। ऐन वक्त पर विवाह कार्यक्रम को रोकने से परिवार, पड़ोसी एवं अन्य पक्षों में प्रतिष्ठा धूमिल होने की बात सामने आती है। बाल विवाह की रोकथाम के लिए समय रहते कार्यवाही करना जरूरी है। ऐन वक्त पर बाल विवाह के दिन ही जाकर रोकथाम करने पर बहुत कठिनाई का समना करना पड़ता है। इस हेतु सामाजिक चेतना की आवश्यकता है। इसकी जानकारी आप 1098 चाईल्ड हेल्प लाइन पर, जिला बाल संरक्षण ईकाई महिला एवं बाल विकास विभाग, ग्राम पंचायत स्तर पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, वार्ड स्तर पर प्रतिनिधियों एवं स्व सहायता समूह के सदस्यों,ग्राम पंचायत स्तर पर गठित ग्राम पंचायत स्तरीय बाल संरक्षण समिति, शिक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानीन, कोटवार, स्थानीय स्तर पर कार्यरत स्वैच्छिक संगठन, बीजादूतीर स्वयंसेवक, पास के थानों में, महिला एवं बाल विकास विभाग को सूचना दिया जा सकता है। व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु समय-समय पर वॉल पेंटिग भी किया जा रहा है।