छत्तीसगढ़ / सरगुजा

आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पद पर भर्ती हेतु ऑनलाइन आवेदन 07 जुलाई तक आमंत्रित

 अम्बिकापुर 01 जुलाई 2026

एकीकृत बाल विकास परियोजना अम्बिकापुर (ग्रामीण) के परियोजना अधिकारी ने बताया कि आंगनबाड़ी सहायिका के 01 रिक्त पद पर भर्ती हेतु इच्छुक एवं पात्र महिला अभ्यर्थियों से 07 जुलाई  2026 तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन पत्र विभागीय वेबसाइटhttps://aww.e-bharti.in/के माध्यम से भरे जाएंगे। रिक्त पद में सेक्टर भफौली के अंतर्गत ग्राम पंचायत परसा में आंगनबाड़ी केंन्द्र उरांवपारा में आंगनबाड़ी सहायिका के 01 पद पर भर्ती की जानी है। उन्होंने बताया कि उक्त पद पर केवल महिला ही आवेदन कर सकती है। नियुक्ति की शर्तों एवं अहर्ताओं के संबंध में विभागीय वेबसाइटhttps://aww.e-bharti.in/में अथवा कार्यालय परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना अम्बिकापुर के सूचना पटल से जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

Leave Your Comment

Click to reload image