छत्तीसगढ़ / गरियाबंद

पेंशनर समाज की बैठक 12 को, विभिन्न मुद्दों पर होगी चर्चा

राधेश्याम सोनवानी ,रितेश यादव-

 गरियाबंद - पेंशनर समाज गरियाबंद की आवश्यक बैठक 12 जनवरी को साहू समाज भवन में आयोजित की गई है। बैठक में  80 वर्ष पूर्ण करने वाले पेंशनर का सम्मान, जनवरी माह में जन्मदिन वाले पेंशनर का सम्मान, नए पेंशनर का सम्मान किया जाएगा। जो पदाधिकारी व कार्यकारी सदस्य निष्क्रिय हो चुके हैं उन्हें सक्रिय करने हेतु सुझाव लिया जाएगा। पेंशनर समाज के समस्याओं का समाधान हेतु चर्चा की जाएगी।  सभी पेंशनर्स का स्वास्थ्य परीक्षण पर चर्चा कर पेंसनरो के स्वत के भुगतान संबंधी अधिकारी से भेंट वार्ता। स्वर्गीय राजकुमार शर्मा, शंकर लाल साहू एवं कविनाथ सोनवानी को श्रद्धांजलि देकर परिवार के सदस्य का सम्मान किया जाएगा।

 

Leave Your Comment

Click to reload image