एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु काउंसलिंग तिथि में वृद्धि
उत्तर बस्तर कांकेर, 07 जुलाई 2026
कलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु काउंसलिंग तिथि में वृद्धि की गई है। ऐसे अभ्यर्थी जो पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 30 जून से 06 जुलाई के बीच किसी कारणवश काउंसलिंग में शामिल नहीं हुए हैं, इन अभ्यर्थियों के लिए अब 08 जुलाई एवं 09 जुलाई को ऑनलाइन काउंसलिंग आयोजित की जाएगी। आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त सुश्री जया मनु ने बताया कि काउंसलिंग से वंचित विद्यार्थी आवश्यक दस्तावेजों के साथ काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल होने जिले में संचालित किसी भी एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में उपस्थित हो सकते हैं।