छत्तीसगढ़ / बालोद

धान खरीदी केंद्र का लिया जायजा : बालोद

 बालोद। कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने बालोद विकासखण्ड के धान खरीदी केन्द्र निपानी का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर उपस्थित अधिकारियों से किसानों को धान खरीदी का कार्य सुचारू रूप से हो सके इसके लिए जरूरी उपाय सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने धान खरीदी केंद्र में कुल धान की खरीदी तथा खरीदे गए धान का राईस मिलर्स द्वारा समय पर उठाव आदि के संबंध में भी जानकारी ली। कलेक्टर ने अधिकारियों को समय पर धान का उठाव नही करने वाले राईस मिलर्स के विरूद्ध कारण बताओ नोटिस भी जारी करने के निर्देश दिए। चन्द्रवाल ने अधिकारियों को धान खरीदी केंद्र में किसानों के लिए छांव, कुर्सी एवं शुद्ध पेयजल आदि की सभी जरूरी व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश भी दिए।

 

Leave Your Comment

Click to reload image