छत्तीसगढ़ / रायपुर

सालेम इंग्लिश स्कूल में धूमधाम से मना ग्रीन डे, विद्यार्थियों ने किया पौधारोपण

 रायपुर  । सालेम इंग्लिश स्कूल में 25 जुलाई को ग्रीन डे उत्साह और पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने स्कूल परिसर में पौधारोपण कर हरियाली बढ़ाने का संकल्प लिया और पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी ली।

ग्रीन डे के अवसर पर छात्र-छात्राओं ने "जंगल बचाओ, पौधे बचाओ" और "हर घर एक पेड़" थीम पर अपनी-अपनी कक्षाओं को आकर्षक ढंग से सजाया। शिक्षिकाओं ने बच्चों को हरियाली, पर्यावरण संरक्षण और वन्यजीवों के महत्व के बारे में जानकारी दी तथा प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में स्कूल की प्राचार्या श्रीमती रूपिका लॉरेंस एवं अतिथियों ने विद्यार्थियों के साथ मिलकर पौधारोपण किया। इस दौरान बच्चों को "आओ हम सब मिलकर पेड़ लगाएं, अपने वातावरण को स्वच्छ बनाएं" जैसे प्रेरक संदेशों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का महत्व समझाया गया।

कार्यक्रम में राइट रेव्ह. श्रीमती सुषमा कुमार (बिशप, डायोसिस ऑफ छत्तीसगढ़ एवं चेयरमेन, CDBE), श्री नितिन लॉरेंस (वाइस चेयरमेन, CDBE एवं सचिव, डायोसिस ऑफ छत्तीसगढ़), श्री जयदीप रॉबिन्सन (सचिव, CDBE), दैनिक भास्कर के वरिष्ठ पत्रकार श्री जॉन राजेश पॉल सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

 
 
 
 

 

 
 
 
 

Leave Your Comment

Click to reload image