छत्तीसगढ़ / गरियाबंद

बिंद्रानवागढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुना पीएम मोदी के ‘मन की बात’ का 136वां संस्करण

 बिंद्रानवागढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुना पीएम मोदी के ‘मन की बात’ का 136वां संस्करण


0 ‘मन की बात’ से बूथ तक पहुंचा प्रधानमंत्री मोदी का संदेश।

0 ग्रामीणों के साथ भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के विचारों को सुना।

राधेश्याम सोनवानी,गरियाबंद :-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 136वें संस्करण का प्रसारण रविवार को बिंद्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत आमदी ‘द’ स्थित बूथ क्रमांक 62 में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणजनों के साथ सुना गया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से संवाद करते हुए राष्ट्र निर्माण, आत्मनिर्भर भारत, युवाओं की भूमिका, देश की सुरक्षा क्षमता, पर्यावरण संरक्षण और वीर जवानों के बलिदान सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष एवं बिंद्रानवागढ़ विधानसभा प्रभारी नेहरू निषाद, भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर, मंत्री सुरेन्द्र सोनटेके, भाजपा मंडल अध्यक्ष धनराज विश्वकर्मा, मंडल महामंत्री धनंजय नेताम एवं जिला मीडिया सह प्रभारी रितेश यादव सहित भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम पश्चात छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष एवं बिंद्रानवागढ़ विधानसभा प्रभारी नेहरू निषाद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘मन की बात’ कार्यक्रम देशवासियों से सीधे संवाद का एक प्रभावी माध्यम है। प्रधानमंत्री जी इस कार्यक्रम के माध्यम से देश के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों, युवाओं, किसानों, महिलाओं और सामाजिक संगठनों की प्रेरणादायक कहानियों को देश के सामने लाते हैं। इससे समाज के प्रत्येक वर्ग को राष्ट्र निर्माण में योगदान देने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भरता, विकास और जनभागीदारी के साथ निरंतर आगे बढ़ रहा है। ‘मन की बात’ केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश के करोड़ों नागरिकों को जोड़ने वाला एक जनअभियान बन चुका है। प्रधानमंत्री जी के विचार भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता को समाज और राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने की प्रेरणा देते हैं।

वहीं भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर ने कहा कि संगठन की मजबूती बूथ स्तर से होती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों और केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। भाजपा कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ संगठन को मजबूत करने तथा जनसेवा के कार्यों में जुटे हुए हैं। इसके साथ ही उन्होंने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान से जुड़ने की अपील आमजनों से की है। कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से देश के विभिन्न क्षेत्रों में हो रहे सकारात्मक कार्यों, प्रतिभाओं और जनभागीदारी की प्रेरणादायक कहानियां सामने आती हैं। प्रधानमंत्री का संवाद कार्यकर्ताओं को समाज और राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को और अधिक मजबूती से निभाने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आत्मनिर्भरता, विकास, नवाचार और जनभागीदारी के साथ निरंतर आगे बढ़ रहा है।

इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणजनों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों को ध्यानपूर्वक सुना और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का संकल्प लिया। इस दौरान बूथ अध्यक्ष लक्ष्मण देवंशी, लता वर्मा, घनश्याम देवांगन, रविकांत वर्मा, महेश ध्रुव, कोमल ध्रुव, कमलेश बाई, जानकी बाई, मानबाई, चैतीबाई, विजय दास, पंचराम ध्रुव, कीर्तन निषाद, धनेश्वर ध्रुव, रामलाल ध्रुव, फागुराम, शंकर लाल, विजय कुमार ध्रुव, नंदरेश, योगेंद्र ध्रुव, मोनू देवांगन, गणेश ठाकुर, टीमक सोम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

Leave Your Comment

Click to reload image