छत्तीसगढ़ / कबीरधाम

जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा-2027 के लिए 31 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित

 कवर्धा, 27 जुलाई 2026

जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा-2027 के माध्यम से शैक्षणिक सत्र 2027-28 में कक्षा छठवीं में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह निःशुल्क है तथा आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है।
    प्रचार्य श्री एनके लांजेवार ने बताया कि कबीरधाम जिले के सभी शासकीय, अशासकीय एवं मान्यता प्राप्त विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 में कक्षा पाँचवीं में अध्ययनरत ऐसे विद्यार्थी, जो कबीरधाम जिले के वास्तविक (बोनाफाइड) निवासी हैं तथा जिनकी जन्मतिथि 1 मई 2015 से 31 जुलाई 2017 (दोनों तिथियां सम्मिलित) के बीच है, वे इस परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। चयन परीक्षा का आयोजन 28 नवंबर 2026 को किया जाएगा।
    उन्होंने बताया कि पात्रता के अनुसार अभ्यर्थी का शैक्षणिक सत्र 2024-25 में कक्षा तीसरी, 2025-26 में कक्षा चौथी तथा 2026-27 में कक्षा पाँचवीं में पूरे शैक्षणिक सत्र अध्ययनरत होना आवश्यक है। ऑनलाइन आवेदन ूूूण्दंअवकंलंण्हवअण्पद वेबसाइट या  ीजजचेरूध्ध्बइेमपजउेण्तबपसण्हवअण्पदध्दअेध्प्दकमगध्त्महपेजतंजपवद लिंक के माध्यम से किया जा सकता है। अभिभावकों एवं विद्यार्थियों से अनुरोध है कि आवेदन करने से पहले पात्रता संबंधी सभी नियमों का ध्यानपूर्वक अध्ययन करें तथा अंतिम तिथि की प्रतीक्षा किए बिना समय पर आवेदन करना सुनिश्चित करें। सहायता एवं जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 07741-299884, 7869184997, 9407317224, 9399532137 में संपर्क कर सकते है।

Leave Your Comment

Click to reload image