छत्तीसगढ़ / बेमेतरा

15 बिस्तरों वाले नशामुक्ति केन्द्र के संचालन हेतु आवेदन

 बेमेतरा । समाज कल्याण विभाग, जिला बेमेतरा द्वारा जिले में 15 बिस्तरों वाले एकीकृत पुनर्वास केन्द्र (नशामुक्ति केन्द्र) के संचालन के लिए पात्र एवं इच्छुक स्वैच्छिक संस्थाओं से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इसके लिए समाज कल्याण विभाग से मान्यता प्राप्त ऐसी संस्थाएं, जिनकी नियमावली में कार्यक्षेत्र दुर्ग संभाग अथवा संपूर्ण छत्तीसगढ़ उल्लेखित हो, वे निर्धारित प्रारूप में अपना प्रस्ताव प्रस्तुत कर सकती हैं।प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रस्ताव 16 जुलाई 2026 से 21वें दिन अर्थात 5 अगस्त 2026 को दोपहर 3 बजे तक कार्यालय उप संचालक, समाज कल्याण विभाग, जिला बेमेतरा में जमा किए जा सकेंगे।

इच्छुक संस्थाएं आवेदन संबंधी विस्तृत जानकारी एवं निर्धारित प्रारूप जिला बेमेतरा की आधिकारिक वेबसाइट bemetara.gov.in से प्राप्त कर सकती हैं। इसके अलावा कार्यालय उप संचालक, समाज कल्याण विभाग, पुराना डाइट हॉस्टल, जिला पंचायत के पीछे, बेमेतरा में कार्यालयीन समय पर उपस्थित होकर भी आवेदन पत्र एवं शर्तें प्राप्त की जा सकती हैं। समाज कल्याण विभाग ने पात्र संस्थाओं से निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवेदन प्रस्तुत करने की अपील की है।

Leave Your Comment

Click to reload image