छत्तीसगढ़ / सरगुजा

जिले में अब तक 269.0 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

 अम्बिकापुर 30 जुलाई 2026

  भू-अभिलेख शाखा के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि जिले के सभी तहसीलों में 24 घण्टे के दौरान 1.9 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। इस दौरान सर्वाधिक 8.7 मि.मी. वर्षा तहसील मैनपाट में दर्ज की गई है। इसे मिलाकर पूरे जिले में 1 जून से अब तक 269.0 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि 01 जून 2026 से 30 जुलाई 2026 तक अंबिकापुर में 347.4, दरिमा में 170.8, लुण्ड्रा में 160.1, सीतापुर में 220.4, लखनपुर में 353.0, उदयपुर में 335.5, बतौली में 230.4 एवं मैनपाट में 334.0 मिमी वर्षा दर्ज की गई है।

Leave Your Comment

Click to reload image