छत्तीसगढ़ / बालोद

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 14 अगस्त को किया जाएगा स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन

 बालोद, । स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय बालोद में 14 अगस्त 2026 को जिला प्रशासन, खेल एवं युवा कल्याण विभाग बालोद द्वारा स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन किया जाएगा। डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी सहायक जिला खेल अधिकारी श्रीमती प्राची ठाकुर ने बताया कि स्वतंत्रता दौड़ 14 अगस्त को सुबह 07.30 बजे से प्रारंभ किया जाएगा। उन्होंने बताया कि स्वतंत्रता दौड़ सरदार वल्लभ भाई पटेल मैदान से शुरू होकर घड़ी चैक, कचहरी चैक, संजारी क्लब के सामने से विश्राम गृह की ओर होते हुए वापस सरदार वल्लभ भाई पटेल मैदान बालोद में समाप्त होगी। जिला प्रशासन द्वारा इस स्वतंत्रता दौड़ में जिले के समस्त गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी-कर्मचारियों, विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के प्राचार्य सहित शिक्षक-शिक्षिका, विद्यार्थी, खेल संघ के पदाधिकारी सहित प्रिंट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया के प्रतिनिधि एवं समाज के सभी वर्ग के लोगों को शामिल होने की अपील की गई है।  

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image