छत्तीसगढ़ / रायपुर

खेती की लागत अध्ययन योजना के अतर्गत दो दिवसीय कार्यशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न’

 रायपुर,अगस्त, 2026

आर्थिक एवं सांख्यिकी निदेशालय (डीईएस), कृषि, सहकारिता एवं कृषि कल्याण विभाग, कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा ’’भारत में प्रमुख फसलों की खेती के लागत अध्ययन की समग्र योजना (सी.एस.स्कीम)’’ के अतंर्गत संचालनालय अनुसंधान सेवाएं, इं.गाँ.कृ.वि., रायपुर केंद्र में दिनांक 6 एवं 7 अगस्त, 2026 को दो दिवसीय कार्यशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ। 

     कार्यशाला का उद्घाटन संचालक अनुसंधान सेवाएं डॉ विवके कुमार त्रिपाठी की अध्यक्षता में योजना के मानद निर्देशक डॉ. प्रवीण कुमार वर्मा एवं प्रक्षेत्र अधिकारी डॉ. मुकेश कुमार सेठ की उपस्थिति में योजना में कार्यरत 24 कर्मचारियो को खेती की लागत संबंधी आँकड़े एकत्रण की कार्यशाला संपन्न हुआ।
     यह कार्यक्रम खेती की लागत योजना में कार्यरत 15 क्षेत्रीय अमलों के अन्वेषकों हेतु उनके कौशल विकास एवं सुचारू जानकारी एकत्रण हेतु आयोजित किया गया। 
     प्रशिक्षण का समापन आज दिनाँक 07.08.2026 को डॉ. धनंजय शर्मा, सह-संचालक अनुसंधान, डॉ. हेमंत पाणीग्राही सह-प्राध्यापक एवं डॉ. दीप्ती पटेल सह-प्राध्यापक, फल विज्ञान की उपस्थिती में प्रमाण पत्र वितरण कर सम्पन्न हुआ।

Leave Your Comment

Click to reload image