छत्तीसगढ़ / बीजापुर

धान खरीदी का आज अंतिम दिन

कलेक्टर श्री पाण्डेय ने धान उपार्जन केन्द्र चेरपल्ली का किया आकस्मिक निरीक्षण

केन्द्र में हो रहे खरीदी एवं किसानों से आवश्यक चर्चा कर सुविधाओं के बारे में ली जानकारी

बीजापुर : खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 के अंतर्गत धान खरीदी का आज अंतिम दिन है।01 नवंबर से 31 जनवरी तक खरीदी की तिथि निर्धारित थी। किसानों के हित मे निर्णय लेते हुए छत्तीसगढ़ शासन द्वारा तिथि में बढ़ोतरी करते हुए 04 फरवरी तक निर्धारित किया है आज अंतिम दिवस में शेष बचे किसानों ने अपना धान सरलतापूर्वक बेचा कलेक्टर श्री अनुराग पाण्डेय ने चेरपल्ली धान उपार्जन केन्द्र का निरीक्षण कर धान खरीदी एवं केन्द्र में अन्य सुविधाओं की जानकारी ली इस दौरान धान बेचने आए किसानों से आवश्यक चर्चा भी किए किसानों ने तिथि बढ़ाने के फैसले को किसानों के हित मे बताया और कहा तिथि बढ़ने के कारण हम अपना बचे हुए धान सरलतापूर्वक बेच सके है‌।इस दौरान धान खरीदी से जुड़े अधिकारी -कर्मचारी और किसान उपस्थित थे।

Leave Your Comment

Click to reload image