ग्रामीण की हत्या में शामिल मिलिशिया सदस्य गिरुफ्तार
बीजापुर |
04-Feb-2024
थाना बासागुड़ा एवं केरिपु 168/सी सारकेगुड़ा कैम्प की संयुक्त कार्यवाही
जिले में संचालित माओवादी विरोधी अभियान के तहत् दिनांक 03/02/2024 को केरिपु 168/सी सारकेगुड़ा कैम्प एवं थाना बासागुड़ा की संयुक्त कार्यवाही में थाना बासागुड़ा के अपराध के फरार आरोपी सोयम बाबूराव पिता बुच्छैया उम्र 33 वर्ष जाति दोरला निवासी कोत्तागुड़ा पिसेपारा थाना बासागुड़ा जिला बीजापुर को पकड़ने में सफलता मिली ।
पकड़ा गया आरोपी दिनांक 21/09/2020 को ग्रामीण रामैया दासर पिता नरसैया दासर उम्र 32 वर्ष निवासी मांझीपारा पुतकेल थाना बासागुड़ा को पुलिस मुखबीरी के शक में माओवादियों के बड़ कैडर के साथ मिलकर हत्या करने की घटना में शामिल था । पकड़ा गया आरोपी घटना के बाद से फरार था एवं मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि पुन: क्षेत्र में लागों को डराने-धमकाने एवं माओवादियों के लिये समान सप्लाई का कार्य कर रहा है । सूचना के आधार पर दबिश देकर उक्त फरार आरोपी को पकड़ने में सुरक्षा बलो को कामयाबी मिली ।
पकड़ गये फरार आरोपी के विरूद्ध थाना बासागुड़ा में वैधानिक कार्यवाही उपरान्त न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय बीजापुर पेश किया गया है ।