छत्तीसगढ़ / सरगुजा

सद्भावना स्वतंत्रता दौड़ : खिलाड़ियों और युवाओं ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा, शिक्षा के साथ खेलों में आगे बढ़ने का दिया संदेश

 अम्बिकापुर । स्वतंत्रता दिवस के पूर्व जिला प्रशासन एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आज सद्भावना स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन किया गया। दौड़ का शुभारंभ सुबह 7ः30 बजे शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, अम्बिकापुर के खेल प्रांगण से हुआ।

 
 
 
 
 

सद्भावना स्वतंत्रता दौड़ गुरू नानक चौक, महामाया चौक, संगम चैक, घड़ी चौक एवं गांधी चैक होते हुए गांधी स्टेडियम के मुख्य द्वार पर पहुंचकर संपन्न हुई। आयोजन में खिलाड़ियों एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महापौर अम्बिकापुर नगर निगम मंजुषा भगत, जिला पंचायत अध्यक्ष निरूपा सिंह, नगर निगम अम्बिकापुर के सभापति हरविन्दर सिंह टिन्नी, पार्षद नीलम राजवाड़े, पार्षद बबली नेताम, जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. दिनेश झा एवं परियोजना अधिकारी साक्षर भारत गिरीश गुप्ता उपस्थित रहे।

सहायक संचालक खेल एवं युवा कल्याण सरगुजा राम कुमार सिंह ने स्वागत उद्बोधन दिया। अतिथियों ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें शिक्षा के साथ खेलों में भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। आभार प्रदर्शन देवेन्द्र सिन्हा ने किया।

सद्भावना दौड़ के परिणाम : 

कॉलेज वर्ग पुरुष में याकुब किण्डो (पी.जी. कॉलेज अम्बिकापुर) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

स्कूल वर्ग बालक में आयुष सिंह (विवेकानंद स्कूल अम्बिकापुर) प्रथम, आनंद कुजूर (सेंट जोनस स्कूल अम्बिकापुर) द्वितीय तथा प्रियांश टोप्पो (विवेकानंद स्कूल अम्बिकापुर) तृतीय स्थान पर रहे।

स्कूल वर्ग बालिका में कु. कनिका राजवाड़े (शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अम्बिकापुर) प्रथम, कु. अंजू सिंह पैकरा (शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अम्बिकापुर) द्वितीय तथा कु. प्रतिमा सिंह (शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मणिपुर) तृतीय स्थान पर रहीं। विजेता प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा पुरस्कार प्रदान किए गए।

कार्यक्रम का मंच संचालन राकेश मिश्रा, प्रधान पाठक, सेजेस ब्रम्हपारा अम्बिकापुर तथा सुनीता दास, व्याख्याता, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अम्बिकापुर ने किया।

 

आयोजन को सफल बनाने में प्रभारी सहायक जिला क्रीड़ा अधिकारी विकास सिंह, वरिष्ठ कोच ए.डी. दीवान, कोच लीलीग्रेस कुजूर सहित खेल प्रशिक्षकों, व्यायाम शिक्षकों एवं विभागीय कर्मचारियों का सहयोग रहा।

 

Leave Your Comment

Click to reload image