छत्तीसगढ़ / सरगुजा

स्वतंत्रता दिवस पर कलेक्टर वसंत ने जिला कलेक्टोरेट परिसर में किया ध्वजारोहण

 अम्बिकापुर । कलेक्टर अजीत वसंत ने 80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को जिला कलेक्टोरेट परिसर में प्रातः 7ः30 बजे ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा, छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा के छायाचित्र पर कलेक्टर वसंत सहित जिला अधिकारियों द्वारा माल्यार्पण कर नमन किया गया। तत्पश्चात सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रगीत वंदे मातरम एवं राष्ट्रगान का गायन किया। 

कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर वसंत ने सभी उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सभी को अपने कर्तव्य के प्रति ईमानदार रहते हुए निष्ठापूर्वक ढंग से कार्य करने प्रेरित किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ विनय अग्रवाल, अपर कलेक्टर सुनील नायक, रामसिंह ठाकुर सहित कलेक्ट्रेट कार्यालय के अधिकारी- कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave Your Comment

Click to reload image