बाढ़ एवं आपदा प्रबंधन का मॉक ड्रिल 20 अगस्त को
उत्तर बस्तर कांकेर 18 अगस्त 2026
राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण गृह मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में आगामी गुरुवार 20 अगस्त को प्रातः 10 बजे ग्राम सिंगाभाट स्थित नगर सेना कार्यालय परिसर एवं ग्राम नंदनमारा स्थित पुरानें पुल में बाढ़ आपदा पर मॉक ड्रिल (छद्म अभ्यास) किया जाएगा। उक्त मॉक ड्रिल आपदा प्रबंधन की तैयारियां को परखने तथा जनता को जागरूकता करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। संयुक्त कलेक्टर श्रीमती सरस्वती बंजारे में बताया कि यह केवल प्रशिक्षण प्रकिया है तथा किसी प्रकार से भयभीत होने की कोई आवश्यकता नहीं है। उन्होंने इस दौरान नागरिकों से अभ्यास के दौरान शांति बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की भी घबराहट से बचने की अपील करते हुए अनुरोध किया है कि इस महत्वपूर्ण मॉक ड्रिल को सफल बनाने में प्रशासन का आवश्यक सहयोग करें।