छत्तीसगढ़ / सरगुजा

दशमेश पब्लिक स्कूल अंबिकापुर में 15 छात्राओं का एचपीवी टीकाकरण संपन्न

 अम्बिकापुर । एचपीवी संक्रमण एवं इससे होने वाले गर्भाशय ग्रीवा (सर्वाइकल) कैंसर से बचाव के लिए आज दशमेश पब्लिक स्कूल, अंबिकापुर में एचपीवी टीकाकरण सत्र का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। टीकाकरण सत्र के दौरान विद्यालय की 15 पात्र छात्राओं को एचपीवी का टीका लगाया गया। इस अवसर पर छात्राओं एवं विद्यालय प्रबंधन को एचपीवी टीकाकरण के महत्व, इसकी सुरक्षा एवं लाभों के संबंध में आवश्यक जानकारी दी गई। 

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छात्राओं को एचपीवी संक्रमण से बचाव तथा भविष्य में सर्वाइकल कैंसर के जोखिम को कम करने में टीकाकरण की महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में जागरूक किया। टीकाकरण सत्र को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में डॉ. साधना मिश्रा, स्टाफ नर्स संजिता एक्का, एएनएम शशि सिन्हा, आरएचओ सागर राय एवं अजित मिंज तथा ऑपरेटर अनुप का महत्वपूर्ण योगदान रहा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने अभिभावकों एवं आमजन से अपील की है कि निर्धारित आयु वर्ग की सभी पात्र बालिकाओं का समय पर एचपीवी टीकाकरण अवश्य कराएं। उन्होंने कहा कि समय पर टीकाकरण कराकर बालिकाओं को भविष्य में गर्भाशय ग्रीवा (सर्वाइकल) कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव में मदद की जा सकती है।

Leave Your Comment

Click to reload image