प्रदेश के शीर्ष पांच अधिकारियों में शामिल हुए कलेक्टर श्री उइके बायोमेट्रिक ई-अटेंडेंस में कलेक्टर बीएस उइके का उत्कृष्ट प्रदर्शन जुलाई के 23 कार्य दिवसों में समय पर उपस्थिति, हासिल किए 100 में 100 अंक
राधेश्याम सोनवानी,गरियाबंद, :- 18 अगस्त 2026/सरकारी कार्यालयों में समय पर पहुंचने और नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने की दिशा में लागू बायोमेट्रिक ई-अटेंडेंस व्यवस्था के जुलाई माह के परिणाम में कलेक्टर बीएस उइके ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। जुलाई माह के 23 कार्य दिवसों में कलेक्टर उइके ने सभी 23 दिन समय पर उपस्थिति दर्ज कराते हुए 100 में 100 अंक हासिल किए हैं। अधिकारियों की उपस्थिति के आधार पर तैयार रिपोर्ट में कलेक्टर बीएस उइके सहित प्रदेश के पांच अधिकारियों ने 100 प्रतिशत स्कोर प्राप्त किया है।