प्रधानमंत्री आवास सहित शासकीय योजनाओं के लाभान्वित हो रहे ग्रामीण
बीजापुर |
10-Feb-2024
सपने हो रहे साकार, मुटला का बना आवास
बीजापुर 10 फरवरी 2024 /हर व्यक्ति का सपना होता है कि उसका भी पक्का मकान हो। ग्रामीण क्षेत्रों में गरीब परिवारों के इसी सपने को साकार करने के लिए केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण की शुरुआत की। यह कहानी है विकासखंड उसूर के ग्राम पंचायत एंगपल्ली के श्री मुटला नारायण की। जो पहले अपने परिवार के साथ झोपड़ी नुमा कच्चे मकान में जीवन यापन करने को मजबूर थे। यह अब बीते दिनों की बाते हो गई है, मुटला का परिवार अब शासकीय योजनाओं का लाभ लेकर पक्के मकान में हंसी-खुशी जीवन व्यतीत कर रहे है।
श्री मुटला को वित्तीय वर्ष 2019-20 में 1 लाख 30 हजार की लागत से प्रधानमंत्री आवास योजना स्वीकृत हुई। जिसमें अलग से महात्मा गांधी नरेगा से 95 दिवस का मजदूरी भी मिला। जल्द ही हितग्राही ने अपना आवास पूर्ण कर लिया। उनको अन्य हितग्राही मूलक शासकीय योजनाओं का लाभ भी मिल रहा है।
श्री मुटला का कहना है कि शासकीय योजनाओं से उनका जीवन बहुत ही व्यवस्थित और आसान हो गया है। अब वे अपने घर के सामने जीवन यापन करने के लिए छोटा-सा किराना दुकान भी खोल लिए है। नारायण ने शासन की योजनाओं को बताते हुए कहा कि हम जैसे गरीब परिवारों के लोगो के लिए यह योजना काफी सहारा बनी है। हम लोगों के सपने भी अब साकार हो रहे हैं।