सरस्वती शिशु मंदिर टिकरापारा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस*
रायपुर |
2026-08-19 15:00:07
रायपुर, 15 अगस्त 2026
देश की स्वतंत्रता के 80वें वर्षगांठ के अवसर पर *सरस्वती शिशु मंदिर, टिकरापारा, रायपुर* में स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़े धूमधाम एवं देशभक्ति के माहौल में मनाया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि *श्री भास्कर किन्हेकर जी - समाजसेवी* रहे। विशेष अतिथि के रूप में *श्री पीयूष जैन* एवं *श्रीमती नीता जैन* उपस्थित थे।
समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि *श्री भास्कर किन्हेकर जी* द्वारा ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ। ध्वजारोहण के बाद विद्यालय की छात्राओं ने देशभक्ति गीतों एवं नृत्यों की मनमोहक प्रस्तुति दी। छात्राओं के सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित सभी लोगों को देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत कर दिया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में बच्चों को देशभक्ति, अनुशासन एवं भारतीय संस्कृति के मूल्यों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि विद्यालय ही राष्ट्र निर्माण की पहली पाठशाला है।
कार्यक्रम में विद्यालय की *प्रधानाचार्य श्रीमती हेमलता यादव जी* सहित समस्त शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं एवं बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे। अंत में सभी ने एक स्वर में "भारत माता की जय" एवं "वंदे मातरम" के नारे लगाए।
---