छत्तीसगढ़ / गरियाबंद

विकसित भारत में विकसित छत्तीसगढ़ का बजट - भाजपा

-राधेश्याम सोनवानी,  -रितेश यादव

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ विधानसभा में प्रस्तुत बजट ऐतिहासिक रहा युवा सपनों को पंख देने वाला बजट आने वाला 5 वर्षों में छत्तीसगढ़ के विकास की दशा और दिशा को बदलने वाला बजट है। भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश साहू, जिला महामंत्री अनिल चन्द्राकर, पूर्व जिला पंचायत  उपाध्यक्ष गरियाबंद पारस ठाकुर, डॉ. आशीष शर्मा, अब्दुल गफ्फार मेमन का कहना है कि यह बजट भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विजन के अनुरूप उनकी गारंटी को पूरा करने के साथ साफ नियत और सुस्पष्ट सोच के साथ यह बजट बनाया गया है महिलाओं, किसानो और गरीबों को सशक्त बनाने वाला बजट है । इस बजट में राज्य के सभी क्षेत्रों और समाज के सभी वर्गों का प्रतिनिधित्व शामिल है। युवा फोकस बजट में शिक्षा, स्टार्टअप, रोजगार ,खेल के क्षेत्र में बखूबी दिखता है । जल, स्वास्थ्य, ऊर्जा और न्याय व्यवस्था तथा हर क्षेत्र में प्रौद्योगिकी का उपयोग सुनिश्चित किया गया है जिसमें से लिंकेज कम किया जा सके और पारदर्शिता बढ़े और इस वजह से टैक्स नहीं बड़े तब भी आय बढ़ सकती है। इस बार कृषि के क्षेत्र में फोकस अद्वितीय है जिसमें कृषि के विभिन्न चरणों में संस्थाओं की स्थापना के माध्यम से कृषि में कौशल पर जोर दिया गया है अनुसंधान नवाचार के माध्यम से युवाओं के लिए शिक्षा और प्रशिक्षण फॉरेंसिक लैब की स्थापना डी आई ई ई टी, आजीविका उत्कृष्ट केंद्र, संगीत महाविद्यालय और इसके अलावा राज्य में 22 स्थान पर नालंदा परिसर जैसे केंद्रीय पुस्तकालय कुल मिलाकर विकसित भारत अभियान के अनुरूप छत्तीसगढ़ का बजट विकसित बजट रहा है।

 

Leave Your Comment

Click to reload image