छत्तीसगढ़ / कांकेर

योजनाओं के क्रियान्वयन में गुणवत्ता का पालन हो : कलेक्टर

 उत्तर बस्तर कांकेर । जिले के नवपदस्थ कलेक्टर  कुंदन कुमार ने गुरुवार को कार्यभार ग्रहण करने के बाद जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली। अधिकारियों को निर्देशित करते हुए उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी-कर्मचारी अनुशासित रहते हुए सजग होकर अपने विभागीय दायित्वों का निर्वहन पूरी शिद्दत से करें। आम जनता से अच्छा व्यवहार करंे तथा योजनाओं के क्रियान्वयन में गुणवत्ता का पालन किया जाए। शासन की महत्वाकांक्षी एवं जनकल्याणकारी योजनाओं से लोगों को लाभान्वित किया जाए। साथ ही सभी कार्यालयों में ई-ऑफिस के माध्यम से कार्य संपादित करने के लिए निर्देशित करते हुए उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों के प्राक्कलन तैयार करने के पूर्व फील्ड निरीक्षण अनिवार्य रूप से किया जाए। बैठक के प्रारंभ में कलेक्टर ने जिला स्तर के सभी विभागीय अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक  निखिल राखेचा, वन मण्डलाधिकारी  शशिगानंदन, जिला पंचायत के सीईओ  हरेश मण्डावी, अपर कलेक्टर  जितेन्द्र कुर्रे सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Leave Your Comment

Click to reload image